फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का किसानों की मुश्किलों को लेकर प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने किसानों को मुश्किलों को लेकर मंगलवार को स्थानीय डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के आगे रोष प्रदर्शन किया और राज्य के खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन


आप के जिला कनवीनर गुरदित्त सिंह सेखों, संदीप सिंह धालीवाल, अमन वडिंग, राजा खोसा, संजीव कोछड़, राजवीर सिंह, जगदीप सिंह ने कहा कि पंजाब में किसानों की हालत काफी दयनीय है। इसके सीधे रूप से खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह जिम्मेवार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि खेतीबाड़ी मंत्री ने अपने फायदे के लिए किसानों को घटिया बीज, खाद व कीटनाशक सप्लाई करवाकर उनकी फसलों को बर्बाद करवा दिया। पंजाब में नरमे की फसल भी घटिया कीटनाशकों की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हुई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पर भी खेतीबाड़ी मंत्री का बचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी ने खेतीबाड़ी मंत्री को बर्खास्त करके पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाने, नरमा किसानों को दिल्ली सरकार की तरह 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने, आत्महत्या करने वाले किसान के परिवारों को 25 लाख का मुआवजा व परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने और नकली स्प्रे तथा खाद बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांगें रखी।
विज्ञापन


इससे पहले आप वर्करों ने किला मुबारक से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष मार्च भी निकाला और बाद में राज्य के गवर्नर के नाम पर डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें