फिरोजपुर। दो सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भरती करवाया गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। भूपिंदर यादव निवासी मकान नंबर-219, गुरबख्श कालोनी, गली नंबर-दो, थाना सदर पटियाला ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार होकर पत्नी नीलम के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही नहरी कालोनी के मोड़ पर पहुंचा कि एक टैंपू टरैक्स ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नीलम की मौत हो गई और खुद जख्मी हो गया। गाड़ी का चालक वहां से फरार हो गया।
इसी तरह सुखवीर सिंह पुत्र आत्मा सिंह वासी नांरग सिंह वाला थाना मल्लांवाला जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि ट्रेक्टर-ट्राली लेकर कहीं जा रहे थे कि स्थानीय पैलेस जीरा के नजदीक बिना सायरन बजाए आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। ट्रेक्टर-ट्राली के मगराट पर बैठे गुरभेज सिंह पुत्र चरण सिंह वासी मीहां सिंह वाला झटका लगने से नीचे गिर गया और उस पर टायर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। जबकि सुखवीर जख्मी हो गया। उधर, पुलिस ने कैंटर चालक रणजीत सिंह पुत्र जरमल सिंह वासी लधू वाला उताड़ थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज किया है।