फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट गिरोह के चार सदस्य काबू, एक फरार

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। पुलिस ने वाड़ा जवाहर सिंह वाला चुरस्ता से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को काबू किया है, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। इनसे चोरी किए गेंहू के बैग, दो बाइक, खुखरी, कापा, टोका व गंडासी बरामद हुई है। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गिरोह के पांचों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह पिछले कई दिन से इलाके में सक्रिय था। कई वारदातों को ये लोगों अंजाम दे चुके हैं। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह गांव लले वाला स्थित वेयर हाउस के गोदाम को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने वहीं पर छापामारी कर गिरोह के चार बदमाशों को धरदबोचा। जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव कालेके, अमर सिंह पुत्र चंद सिंह वासी गांव मानी सिंह वाला थाना सादिक, विजय सिंह पुत्र कृपाल सिंह वासी मानी सिंह वाला व सरवन सिंह पुत्र कृपाल सिंह वासी टहिना के रूप में हुई है। जबकि फरार होने वाले बदमाश का नाम बुध सिंह पुत्र चंद सिंह वासी सादिक है। पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि छह फरवरी को फिरोजपुर रोड स्थित एफसीआई के कुलजिंदरा गोदाम में चौंकीदार को बंधक बनाकर 532 बोरियां गेहूं की लूटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें