जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक सैदोके में खूंखार कुत्ते भेड़ों के बाड़े में घुस आए और आधा दर्जन से अधिक भेड़ों और बकरियाें को नोच-नोचकर खा गए। क्षेत्र के लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं।
पीड़ित गुरचरण सिंह पुत्र वीर सिंह और उनकी पत्नी बिंदर कौर ने बताया कि उनके पास 100 के करीब भेड़ें हैं, जो घर के पास स्थित बाड़े में बंधी हुई थीं। कुत्ताें का एक झुंड रात को बाड़े में घुस गया और उन्हाेंने भेड़ाें, बकरियाें को नोचना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर जाग खुली और वे तुरंत बाड़े की तरफ दौड़े। उनकेे वहां पहुंचने तक कुत्ते आधा दर्जन से अधिक भेड़ाें और बकरियाें को मार चुके थे। उन्हाेंने कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि आवारा कुत्ते फिर किसी की भेड़ाें-बकरियाेें को अपना शिकार न बना सकेें। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से उनकेे हुए नुकसान के मुआवजे की भरपाई की मांग की है। इधर, प्रधान निंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले खूंखार कुत्तों ने एक बछड़े को मौत के घाट उतार दिया था। इलाके केे शमशानघाट में आवारा कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं, जिससे गांववासियाें में दहशत का माहौल है।