फिरोजपुर। गांव झोक मोहड़े वाला के नजदीक बुधवार सुबह धुंध के चलते अकाल एकेडमी जंड साहिब के स्कूल की वैन पलटने से तकरीबन एक दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने वैन से बच्चों व चालक को बाहर निकाला।
बुधवार सुबह गांवों से बच्चे एकत्र कर वैन अकाल स्कूल जा रही थी। जैसे ही गांव झोक मोहड़े के पास पहुंची कि सोढ़ी वाला रजवाह के पास धुंध के चलते चालक को रास्ता साफ नजर नहीं आया और वैन सड़क किनारे उतर गई। वैन के पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार की आवाज पूरे गांव में गूंजने लगी।