अबोहर (फिरोजपुर)। वृंदावन से आए रास लीला विशेषज्ञ स्वामी लेखराज के नेतृत्व में श्री गौशाला में आयोजित की जा रही रासलीला के प्रति लोगाें में तूफानी उत्साह देखने को मिल रहा है। गौशाला प्रबंधक कमेटी सदस्य प्रमिल कलानी ने बताया कि गत रात्रि भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म पर मिठाई बांटी गई। उन्होंने इस शानदार रासलीला के मंचन पर 11 हजार रुपये भेंट किए।