बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से रविवार को राज्य के स्वास्थ्य व परिवार भलाई विभाग में 350 मेडिकल अफसरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस परीक्षा में 1083 एमबीबीएस डॉक्टरों ने भाग लिया और यूनिवर्सिटी ने रविवार देर शाम को ही नतीजे की भी घोषणा कर दी।
राज्य सरकार ने इंटरव्यू सिस्टम को बंद करते हुए मेडिकल अफसरों के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रखा और इस परीक्षा के आधार पर ही डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
यह जिम्मेदारी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को सौंपी गई थी। इन पदों में इंटरव्यू के प्रावधान की वजह से कई तरह की बेईमानी होने की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही नियुक्ति करने का फैसला किया।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1164 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिनमें से 1083 डॉक्टर परीक्षा में शामिल हुए।