फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 29 Jan 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 दिन पहले सादिक के गांव दीप सिंह वाला के पास कार समेत गंग नहर में गिरे कोटकपूरा के दो युवकों में से एक कमलप्रीत सिंह का शव नहर से बरामद हो गया है। दूसरे युवक अनीश मित्तल की तलाश फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


सादिक पुलिस ने मृतक कमलप्रीत सिंह के शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया और उसे वारिसों के हवाले कर दिया।

बीती 16 जनवरी को कोटकपूरा निवासी कमलप्रीत सिंह व अनीश मित्तल अपने एक दोस्त अमनिंदर सिंह को जलालाबाद छोड़कर कार से कोटकपूरा लौट रहे थे। देर रात रास्ते में उनकी कार गांव दीप सिंह वाला के पास गंग नहर में गिर थी।
विज्ञापन


17 जनवरी को सादिक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी कार को नहर से बरामद कर लिया था लेकिन दोनों युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था।

उसी दिन से युवकों की नहर में तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें