फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान युवती ने लगाया मौत को गले

Sat, 09 Feb 2013 12:26 PM IST
लुधियाना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर गुरुवार शाम को एसिड पी लिया। तत्काल ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने युवती के पिता के बयानों पर केस दर्ज करने के बाद दो भाइयों और उनके पिता को हिरासत में लिया है। मामला लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी इलाके का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती के साथ मोहल्ले के लड़के छेड़छाड़ करते थे। वे उसे पिछले तीन-चार महीने से परेशान कर रहे थे। इससे वह काफी तनाव में रहती थी। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़कों के रवैये से तंग आकर उसने गुरुवार देर शाम बाथरूम में रखा एसिड पी लिया। उसे अस्पताल में भरती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस चौकी जगतपुरी के प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि इस मामले में सोमनाथ, अभिनंदन और कुंदन को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें