प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पिता-पुत्र मोटरसाइकिल पर आए और अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
मुक्तसर के गांव वड़िंग से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में शनिवार सुबह करीब आठ बजे पिता-पुत्र ने छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के चलते दोनों पिता-पुत्र लापता हो गए हैं। पिता की पहचान गुरलाल सिंह (42) व पुत्र की पहचान बलजोत सिंह (15) वासी मडा़हक कलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिक सूचना के अनुसार गुरलाल सिंह के सिर पर काफी कर्ज था जिस कारण वह मानसिक रुप से परेशान रहता था। गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पिता-पुत्र मोटरसाइकिल पर आए और अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी सतनाम सिंह व थाना बरीवाला के प्रभारी जगसीर सिंह मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया।
बलजोत सिंह मुक्तसर के हरिके कलां में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से पहले गुरलाल ने एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि शव मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आवश्यक बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच करेगी।