फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की सर्च में छह आरोपी, दस ग्राम हेरोइन बरामद

Sun, 25 May 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत रविवार को स्थानीय अंबेडकर नगर में तकरीबन पांच घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन



इस दौरान जिले भर के करीब तीन सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने मोहल्ले के घरों की तलाशी ली। हालांकि पुलिस को यहां से कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस ने छह आरोपियों को 55 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम हेरोइन समेत हिरासत में लिया है।



जानकारी के अनुसार शहर के कम्मेआना गेट और इसके आसपास के क्षेत्र में ज्यादातर नौजवान नशे की जंजाल में फंसे हुए हैं। वह न सिर्फ खुद नशे का सेवन कर रहे हैं बल्कि नशा तस्करी का काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन



ऐसे तस्करों की तलाश में ही जिला पुलिस ने रविवार सुबह करीब चार बजे कम्मेआना गेट से सटे अंबेडकर नगर को चारों तरफ से घेर लिया और संदिग्ध घरों की तलाशी लेने का काम शुरू किया गया। पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने घरों के साथ-साथ वाहनों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन




इस मामले में एसएसपी वरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि राज्य के डीजीपी के निर्देश पर फरीदकोट में भी नशा विरोधी अभियान को काफी जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। रविवार को सर्च आपरेशन में पकड़े गए छह आरोपियों समेत जिले भर से 13 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इस अभियान के तहत फरीदकोट में अब तक तकरीबन 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें