फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरीदकोट पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 20 Mar 2025 08:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट पुलिस ने वीरवार सुबह एनकाउंटर के बाद स्कार्पियो गाड़ी में सवार लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जैतो के अंबेडकर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ गगनी और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। पुलिस को इनकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने इन्हें ट्रैक किया। एनकाउंटर के बाद दोनों को काबू कर लिया गया।

सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें