जिला प्रधान के रूप में अपनी नियुक्ति का एक वर्ष पूरा होने पर बब्बू बराड़ ने कहा कि इससे पहले भी वह जिला अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान पार्टी की ओर से आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को पदाधिकारियों और वर्करों के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पीआरटीसी के पूर्व चेयरमैन नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और वर्करों को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी वर्करों की मेहनत और लगन के दम पर इस बार फरीदकोट जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने में जिले की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
जिला प्रधान के रूप में अपनी नियुक्ति का एक वर्ष पूरा होने पर बब्बू बराड़ ने कहा कि इससे पहले भी वह जिला अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान पार्टी की ओर से आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को पदाधिकारियों और वर्करों के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटा हुआ है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ लोगों तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।
बब्बू बराड़ ने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश हो चुके हैं। लोगों ने अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने पार्टी वर्करों से एकजुट होकर मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।