विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की ओर से इलाके में लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। रंगदारी न देने वाले लोगों के घरों पर गोलियां चलने लिए प्रभ ने अपने दो गुर्गे भेजे। इन्हीं के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
खडूर साहिब के इलाके खेमकरण में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर पट्टी के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की ओर से इलाके में लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। रंगदारी न देने वाले लोगों के घरों पर गोलियां चलने लिए प्रभ ने अपने दो गुर्गे भेजे। सूचना मिलते ही पुलिस की तरफ से गांव आसल के पास नाकाबंदी करवाई गई।
इस दाैरान एक्टिवा पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में दोनों गुर्गे घायल हो गए जिनकी बाद में पहचान करणवीर सिंह निवासी गांव तूत, गुरलाल सिंह निवासी गांव भंगाला, जिला तरनतारन के तौर पर हुई। उनके कब्जे से एक एक्टिवा और एक पिस्तौल बरामद कर लिया गया है। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायल गुर्गों को पट्टी के अस्पताल में दाखिल करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।