कपूरथला के नडाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में एक बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से माैत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान नडाला निवासी स्वर्गीय मास्टर नरिंदर सिंह की पत्नी जसबीर कौर के तौर पर हुई है।
जसबीर काैर रोजाना गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आती थीं। महिला ने माथा टेकने के बाद परिक्रमा शुरू की तो उसे हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी जान चली गईं। इस दौरान सेवादार ने बुजुर्ग महिला को उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी।