फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में ईडी की रेड: सुनार के घर-दुकान पर छापेमारी जारी, बड़ी बैंक ट्रांजेक्शन का मामला

Mon, 18 May 2026 02:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
तरनतारन में ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने तरनतारन एक सुनार के घर और दुकान पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो गाड़ियों में गुरु का खूह इलाके में रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर और नूरदी बाजार में मौजूद ज्वेलर्स  शॉप पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर निजी बैंक के कर्मचारियों को भी ईडी ने बुलाया है, ताकि खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा सके। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े कारोबारियों और सियासी नेताओं में भी हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है और ईडी की टीम दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें