फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने लाइसेंसी हथियारों की मांगी रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2014 09:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के सभी डीएम को लाइसेंसी हथियारों के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन लोगों के लाइसेंसी हथियार बने हुए हैं, उन्हें अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवाने के लिए कहा जाए।

इसके साथ ही कहा गया है कि समय-समय पर जमा हुए हथियारों की रिपोर्ट भी मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब को भेजी जाए। सभी डीएम से यह रिपोर्ट देने को भी कहा गया है कि  उनके जिले में कितने लाइसेंसी हथियार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी-सीईओ की शिकायत पर फैसला नहीं
पीपीसीसी प्रवक्ता सुखपाल खैहरा की ओर से डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर अभी चुनाव आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता खैहरा ने आयोग को भेजी शिकायत में कहा था कि सैनी और वीके सिंह के बीच गुप्त बैठक हुई थी।
आरोप लगाया था कि वीके सिंह, सैनी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनसे उक्त बैठक के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए।

इस बारे में केंद्रीय उप चुनाव आयुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें