फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए पंजाब को पहला अवार्ड

Tue, 24 Dec 2013 01:24 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लोगों को कम समय में नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दो जिलों में पाइलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किए ई-डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट को सीएसआई निहीलैंट ई-गवर्नेंस अवार्ड 2012-13 की ओर से अवार्ड ऑफ रिकागनाइजेशन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


यह अवार्ड कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर में ई-डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट से नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने में आए सुधार के बदले दिया गया है।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ई-गवर्नेंस मिशन के प्रमुख रजनीश मल्होत्रा एवं सीनियर प्रोग्राम सलाहकार मनप्रीत सिंह ने विशाखापट्टनम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक विभाग के सचिव जे. सत्यनारायण से प्राप्त किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि ई-डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट के तहत दोनों जिलों में 47 सेवाएं आनलाइन मुहैया करवाई जा रही हैं।

इसके लिए तीन सौ अधिकारियों के हस्ताक्षर डिजिटलाइज किए गए हैं।

इस अवार्ड के लिए देशभर में से एक हजार से अधिक नामांकन हुए थे। जिनमें से पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें