फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से माैत, सर्विस रिवाल्वर साफ करते हुआ हादसा

Tue, 21 Apr 2026 03:14 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

55 वर्षीय डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एएनटीएफ पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात किए गए थे। जिस समय घटना हुई, डीएसपी योगेश कुमार की पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी घर पर ही थे।
विज्ञापन
डीएसपी की माैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में डीएसपी योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


55 वर्षीय डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एएनटीएफ पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात किए गए थे। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि डीएसपी योगेश कुमार सुबह अपनी सरकारी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तो अचानक से गोली चल गई जो उनकी छाती पर लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस समय घटना हुई, डीएसपी योगेश कुमार की पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें