फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट प्रकरण: दिल्ली-एनसीआर पर टिकी पंजाब पुलिस की नजर

Thu, 28 Nov 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी जगदीश भोला से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के तार दिल्ली-एनसीआर से जुड़े हैं।
विज्ञापन


अब तक की पूछताछ और भोला के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला है कि दिल्ली से सटे गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा में कुछ ऐसे ठिकाने हैं, जहां से बड़े पैमाने पर कीमती ड्रग्स विदेश भेजी जाती है।

सुराग मिलने के बाद पंजाब पुलिस की एक टीम इन दिनों दिल्ली में है और लगातार ड्रग रैकेट की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

जगदीश भोला बहुत समय दिल्ली में रहा है। इस धंधे से जुड़े उसके कई सहयोगी दिल्ली-एनसीआर से रैकेट को ऑपरेट करते रहे हैं।

ड्रग्स केइन प्रमोटरों के तार दिल्ली और मुंबई की कई कार्गो कंपनियों से भी जुड़े हैं, जिनकी मदद से रैकेट माल को विदेश भेजता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोला और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कंसाइंमेंट रद्द होने की सूचना मिली है। इसके साथ ही प्रमोटर फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन


इस वजह से पंजाब पुलिस की टीम को पूरा खुलासा करनेे में थोड़ा वक्त लग रहा है। भोला की कॉल डिटेल से एनसीआर के जिन नंबरों के बारे में जानकारी मिली है, पुलिस की टीम दिल्ली में इन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिए हुए है।

पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि भोला के रैकेट में कई राज्यों के प्रमोटर शामिल हैं। पंजाब पुलिस उन राज्यों की पुलिस से संपर्क साध कर उनके ठिकानों का ब्योरा तैयार कर रही है और जल्द ही बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आला अधिकारी ने उन राज्यों का नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि यह जांच अभी लंबी चलेगी और बड़े खुलासे भी होंगे।

पटियाला के एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने कहा कि पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं। अभी अपडेट नहीं मिल सका है। कुछ ही दिनों में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें