फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पंजाब में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर हुए, डीजल का भाव 91.90 पहुंचा

Sat, 10 Jul 2021 08:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। 10 जुलाई को जालंधर में पेट्रोल का भाव बढ़कर 101.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल का दाम बढ़कर 91.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है।  वहीं चंडीगढ़ में डीजल 89.51 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 98.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाया। युवा कांग्रेस ने सेक्टर-9 के पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान में अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने आए लोगों से पूछा कि क्या बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से सहमत हैं तो सभी का एक ही जवाब था कि यह गलत है। 


लोगों ने युवा कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। महिलाओं ने भी पूरा साथ दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी भी की। कई लोगों ने गाड़ी में उतरकर समर्थन और हस्ताक्षर किया। पेट्रोल भरवाने आए किसानों व उनके समर्थकों ने भी इस मुहिम के लिए हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इसमें अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में भाजपा ने लोगों के साथ जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। यह देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी को खत्म कर अंबानी और अडाणी को ही आगे बढ़ाना चाहती है। युवा कांग्रेस नेता मनोज लुबाना ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने मुहिम को सराहा और हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि लोग केंद्र सरकार से बहुत नाराज दिखे। इस मौके पर प्रीति गुप्ता, नवदीप सिंह, कवलप्रीत सिंह, वकील खान, रवि पराशर, उमेश कुमार जप्पी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।     

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें