फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डेंगू पाजिटिव, आठ नए संदिग्ध मरीज दाखिल

Thu, 03 Oct 2013 07:41 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में वीरवार को दो मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही, जबकि आठ नए संदिग्ध मरीज दाखिल हो गए।
विज्ञापन


इनके सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मेडिकल कालेज की लैब में भेज दिए गए हैं। राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने बताया कि वीरवार को राजिंदरा में दाखिल दो और मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही है।

इनमें बरमिंदर सिंह (28) निवासी कडाह वाला चौक और राजवंत कौर (80) निवासी अलीगढ़ शामिल है। जबकि आठ नए संदिग्ध मरीज अस्पताल में दाखिल हुए। इन्हें तेज बुखार था और ब्लड प्लेटलेट्स कम हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके ब्लड सैंपललेकर सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेजे गए हैं। इसके बाद मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। इनमें आशा (40) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, इंद्रजीत कौर (50) निवासी त्रिपड़ी, कंचन (17) निवासी राघोमाजरा एरिया पटियाला, नितिन (14) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, प्रकाश चंद (45) निवासी त्रिपड़ी पटियाला, विशेष (18) निवासी डोगरा मोहल्ला पटियाला, कमल कुमार (32) निवासी बहादुरगढ़ पटियाला, मोहम्मद शेर (35) निवासी मालेरकोटला पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें