फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सुखबीर ने बादल को दिया दोहरा तोहफा

Mon, 09 Dec 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, नलास (पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकालीदल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके जन्मदिन की 87वीं वर्षगांठ पर दोहरा तोहफा दिया।
विज्ञापन


एक ओर जहां दिल्ली विस चुनाव में शिअद के तीन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर बिजली में पंजाब सरप्लस स्टेट हो गया। दिल्ली में मिली सफलता से मिलने वाली खुशी बादल के चेहरे पर साफ झलक रही थी, जबकि पार्टी प्रधान सुखबीर बादल पूरे जोश में दिखे।

दिल्ली सहित चार राज्यों के चुनावों में सहयोगी भाजपा को मिली जबर्दस्त जीत को देखते हुए बादल पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा को अपने साथ समारोह में लेकर आए।
विज्ञापन


मालूम हो कि बणावाला पावर प्लांट के उद्घाटन के मौके पर भाजपा का कोई नेता मौजूद नहीं था। दिल्ली में शिअद को तीन सीटें मिलने से बेहद उत्साहित सुखबीर बादल ने कहा कि अब उनका अगला निशाना उत्तर प्रदेश है।

पार्टी उन सीटों पर अपना प्रभाव बढ़ाएगी जहां सिखों की तादाद अधिक है। दिल्ली में भाजपा की सरकार में शिअद के मंत्रियों की संख्या को टालते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि इस पर भाजपा से बातचीत की जाएगी, यह बड़ा मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को मिली भारी सफलता को सुखबीर ने कमतर आंकते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है, हम चार में से तीन सीटें जीते हैं।

विस चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के बाद अब एनडीए के कन्वीनर से जुड़े सवाल पर बादल ने हंसते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।

जब तक सांस है पंजाब की सेवा करूंगा। बादल जब यह बयान दे रहे थे, उस समय सुखबीर थोड़ा असहज दिखे। कुछ ही देर पहले सुखबीर ने उन्हें जन्मदिन का केक खिलाया था, लेकिन बदले में बादल ने एक बयान देकर उन्हें झटका दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें