फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद ने पहली बार दिल्ली में खोला खाता

Mon, 09 Dec 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोल दिया है।
विज्ञापन


मौजूदा स्थिति में यदि भाजपा सरकार बनती है तो अकाली दल अपने तीन विधायकों के दम पर एक मंत्री पद भी मांगने पर विचार कर रहा है। संभवत: मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्री बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अकाली दल ने 70 में से अपने कोटे की चार सीटें ली थी। इनमें राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा 12 हजार के बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं। कालका जी सीट से हरमीत सिंह कालका ने चुनाव लड़ा था। वे 2045 मतों से जीते हैं।
विज्ञापन


शाहदरा सीट से जतिंदर सिंह शंटी दस हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीत गए हैं। हरी नगर सीट से शाम शर्मा चुनाव हार गए हैं।

भाजपा के पास कम सीटें होने के कारण सरकार बनाने के लिए अभी असमंजस की स्थिति है। यदि भाजपा सरकार बनाती है तो अकाली दल एक विधायक को मंत्री बनाने का दावा पेश करेगा।
विज्ञापन


अकाली दल ने पहले हरियाणा में अपनी टिकट पर विधायक बनाकर और अब दिल्ली में खाता खोल कर राष्ट्रीय दल बनने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूपी विधानसभा में भी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। सुखबीर बादल को जीत के लिए अच्छा मैनेजर माना जाता है और दिल्ली में भी उनकी यह कुशलता रंग लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें