अमृतसर के रामबाग में स्थित सब्जी मंडी में खरीदे हुए अचार डिब्बे से मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अचार खरीदकर घर ले गया जब घर में जांच की तो डिब्बे से मरी हुई छिपकली मिली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी से खरीदे अचार के डिब्बे में मरी छिपकली मिलने का मामला सोमवार को सामने आया है। गांव खिलचियां निवासी चरण सिंह ने इस घटना को लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे, वापस लौटते समय रामबाग के पास सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से एक किलो अचार खरीदा था।
विज्ञापन
घर में डिब्बा जांचा तो मिली मरी हुई छिपकली
घर पहुंचने पर जब परिवार के साथ खाने के लिए अचार डिब्बे से कटोरी में निकाला गया तो उसमें मरी छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यदि अनजाने में कोई व्यक्ति इस अचार का सेवन कर लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच और दुकानों पर स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग की।
स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में मामला
इस संदर्भ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि संबंधित दुकान का पूरा पता मिलने पर विभागीय टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। अचार के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि जांच में सैंपल असुरक्षित या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।