फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी मुहिम: बेटी-बहुओं ने वो किया जो सिर्फ बेटे करते हैं

Tue, 10 Sep 2013 12:20 AM IST
जगदीश जोशी गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में बेटों को ज्यादा महत्व दिया जाता रहा है। यह आम धारणा बनी है कि बुढ़ापे में मरणोपरांत बेटा ही मां-बाप की अर्थी को कंधा देता है। मगर यह धारणा डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा चलाई मुहिम के आगे दम तोड़ती नजर आई।
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा के भारू रोड स्थित डेरा बाबा छज्जू नाथ स्मृति आश्रम के निकट रहने वाली उषा रानी की बेटी और बहुओं ने अर्थी को कंधा दिया। राम जी दास इंसा की पत्नी उषा रानी (57) का रविवार को निधन हो गया था।

सोमवार को उनकी शवयात्रा में बेटों सुरिंदर कुमार तथा दीपक कुमार के साथ-साथ बेटी नीलम रानी इंसा, बहुओं सलोनी और सोनी ने भी अर्थी को कंधा देने से लेकर संस्कार की रस्में निभाईं।
विज्ञापन


इससे पूर्व पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में डेरे की नेत्रदान समिति के डा. विजय जिंदल के सहयोग से मृतक उषा रानी की आंखों को निकाला गया और समिति को सौंप दी गईं। डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने कुछ समय पहले मुहिम चलाई है।
विज्ञापन


इसमें डेरा प्रेमियों के पारिवारिक सदस्यों के निधन के बाद शवयात्रा तथा संस्कार तक की रस्मों में बहु-बेटियां भी शामिल होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें