फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: युवती की मीठी-मीठी बातों में फंसा 57 साल का किसान, तीन करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये उड़ा ले गई हसीना

Thu, 20 Feb 2025 08:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया के जरिये खन्ना का किसान एक युवती के संपर्क में आया। युवती की बातों में आकर किसान ने अपना करोड़ों रुपये का नुकसान करवा लिया। मुनाफा कमाने के चक्कर में किसान के साथ 3.72 करोड़ की ठगी हो गई।
विज्ञापन
किसान के साथ 3.72 करोड़ की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में एक किसान से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। उम्रदराज किसान सोशल मीडिया के जरिये एक युवती की मीठी-मीठी बातों में फंस गया, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड हो जाएगा। 

विज्ञापन


फॉरेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा व्यापार) का लालच देकर सोशल मीडिया पर एक युवती ने किसान को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि वह 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये गंवा बैठा। इस केस में खन्ना के साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साधनों से जांच में जुटी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का पता लगाया जा सके। 

पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में 57 वर्षीय संजीव पांधी ने बताया कि किसी अज्ञात युवती ने टेलीग्राम एप पर सुनीता गुप्ता नाम से बनाई आईडी से उसे मैसेज किया। उसे फारेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा व्यापार) करने के लिए कहा गया। उसे तीन गुणा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद एडमिरल मार्केट्स ग्लोबल लिमिटेड पर संजीव पांधी का ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया। इस अकाउंट के माध्यम से लेनदेन शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

टैक्स के तौर पर जमा करवाए 24 लाख 
शिकायतकर्ता के अनुसार फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर खोले गए उक्त खाते में 18 दिसंबर 2024 तक विभिन्न तारीखों को उससे कुल 1 करोड़ 4 लाख 44 हजार 999 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद उसे व्यापार में मुनाफा दिखाया गया। उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 3 करोड़ 66 लाख 16 लाख 595 रुपये दिखाई देने लगे। उसे लगा कि व्यापार सही तरीके से हो रहा है और उसे मुनाफा भेजा जा रहा है। जब उसने यह रकम निकलवानी चाही तो इसमें सफल नहीं हो सका। रकम निकलवाने के लिए उससे 24 लाख रुपये का टैक्स और जमा करवा लिया गया। 

अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की राशि
शिकायतकर्ता संजीव पांधी के अनुसार जब उसने 24 लाख रुपये टैक्स जमा कराने के बाद रकम निकालनी चाही तो उसे बोला गया कि 1 करोड़ से ज्यादा पैसे होने कारण खाता फ्रीज हो गया है। इसके लिए अब 80 लाख रुपये और जमा करने होंगे। उसने अपनी पहली रकम को बचाने की मंशा से साइबर ठगों के कहने पर और रकम जमा कर दी। इस प्रकार वह 10 फरवरी 2025 तक कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुका था। बाद में उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोशिश की जा रही है कि केस को ट्रेस करके आरोपियों का पता लगाया जाए और शिकायतकर्ता की रकम उसे वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें