फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थान बना शिअद: बाजवा

Thu, 28 Nov 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने शिअद को सभी तरह के अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थान बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक हित साधने के लिए अपराधियों को शह दे रहे हैं।

एक बयान में बाजवा ने कहा कि अकालीदल के कई नेता कई मामलों में रंगे हाथों पकड़ गए, लेकिन मुख्यमंत्री या उनके सिपाहसलार हर बार बहाने बनाते हैं।

पहले या तो मुकर जाते हैं या फिर कुछ दिनों के लिए ऐसे अपराधियों को पार्टी से निकाल देते हैं। बाजवा ने आरोप लगाया कि बादल अपने बेटे सुखबीर के साथ राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की रिश्तेदारी के कारण कमजोर पड़ गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घरेलू नहीं बल्कि पंजाब की जनता से जुड़ा मामला है। बाजवा ने बादल के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक सदस्य की गतिविधियों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सियासी दबाव में काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें