फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बुलेट चुरा कर भाग रहे थे चोर, पीछा किया तो चोरों ने भाई के सामने किया भाई का कत्ल

Wed, 10 Jul 2024 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं (पंजाब)

सार

दोनों भाई चोरों का पीछा कर रहे थे। सिर पर वार किया गया है। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। चोरों ने पीछा करने पर वापस जाने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जगराओं के सिधवां बेट के गांव गिद्दडविडि में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा कर रहे दो भाइयों पर चोरों ने हमला कर दिया। जिससे एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको दूसरा भाई अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 37 साल के सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि सुबह सुबह दो चोर उनके घर से बाइक चुरा कर भाग निकले। इस संबंधी पता चलते ही दोनों भाई दूसरे बाइक पर चोरों का पीछा करने लगे। जब उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो पीछे बैठे चोर ने मृतक के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


अपने भाई के सिर से खून निकलता देख छोटा भाई उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित अंग्रेजपाल सिंह ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक सिधवां बेट में नौकरी करता है। सुबह करीब चार बजे उनके घर में घुसे चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली।

चोर इतने शातिर थे कि उन्हें बाइक को घर के बाहर निकाल कर स्टार्ट किया। बाइक की अवाज सुनकर उसके पिता ने उठ कर देखा तो चोर बाइक लेकर जा रहे थे। जिसके बाद उसके पिता ने उसे व भाई को उठाया। दोनों भाइयों ने दूसरे बाइक पर चोरों का पीछा किया। जब वह पेट्रोल पंप हबडा के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने चोरों को रूकने के लिए कहा।

इस दौरान चोरों ने उन्हें धमकी देते कहा कि वापस चले जाओ नहीं तो मारे जाओगे। इस दौरान जब उसके भाई ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो एक चोर ने उसके भाई के सिर पर किसी लोहे की चीज से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उसके भाई के सिर से खून ज्यादा निकलता देख कर वह भाई को लेकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मरा हुआ बताया। इस संबंधी सिधवां बेट की पुलिस ने अज्ञात चोर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए चोर 
गांव गिद्दविडि में बाइक चुराने वाले व हत्या आरोपी दोनों चोर घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। आरोपियों ने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर हत्या आरोपी दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें