फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: साइकिल सवार को भी नहीं छोड़ा... स्कूटी पर आए बदमाशों ने रास्ते में घेरा, पहले पीटा और लूट लिया

Wed, 12 Mar 2025 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र के पास देर रात एक युवक से स्कूटी सवार दो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक से मोबाइल और 12000 रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शातिर लुटेरे राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। दिन प्रतिदिन लूट, स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह लूट की नई वारदात हुई है। कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र के पास देर रात एक युवक से स्कूटी सवार दो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक से मोबाइल और 12000 रुपये लूट कर फरार हो गए। यह घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की पुष्टि डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।   

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंगलवार रात लगभग 10 बजे जल्लोखाना के नजदीक साइकिल पर घर जा रहे युवक मिलन कुमार को स्कूटी सवार दो युवकों ने घेर लिया और मारपीट कर उसका मोबाइल और 12100 रुपये लूट लिए। पीड़ित मिलन कुमार ने बताया कि वह एक हलवाई के पास कारीगर का काम करता है। रात जब वह जल्लोखाना के नजदीक से घर जा रहा था तो स्कूटी सवार दो युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल और 12100 रुपये लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खैहरा सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाश में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं यह भी बताने योग्य है कि इस क्षेत्र के आसपास बीते कुछ दिनों में लूट और स्नैचिंग की कई घटनाएं घट चुकी है। जिसमें एक महिला से बालियां स्नैचिंग, पत्रकार और निगम कर्मी से दातर दिखाकर मोबाइल लूटने की घटनाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें