फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: साइकिल पर जा रहे युवक से मोबाइल और कैश लेकर भागे एक्टिवा सवार, CCTV में हुए कैद

Wed, 12 Mar 2025 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

मंगलवार रात लगभग 10 बजे जल्लोखाना के नजदीक साइकिल पर घर जा रहे युवक मिलन कुमार को एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और 12 हजार 100 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र के नजदीक एक देर रात एक युवक से एक्टिवा सवार दो लुटेरे मोबाइल और 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। यह घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन




मिली जानकारी अनुसार मंगलवार रात लगभग 10 बजे जल्लोखाना के नजदीक साइकिल पर घर जा रहे युवक मिलन कुमार को एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और 12 हजार 100 रुपये लूट लिए। पीड़ित मिलन कुमार ने बताया कि वह एक हलवाई के पास कारीगर का काम करता है। रात जब वह जल्लो खाना के नजदीक से घर जा रहा था तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसको घेर लिया और उसका मोबाइल-पैसे लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। हालांकि यह लूट की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खैहरा सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाश में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें