अबोहर में लुटेरे बेखौफ हो चुके हैं। बुधवार रात को गली नंबर 12 के बाजार में एक युवक का मोबाइल बाइक सवार दो युवकों ने तलवार की नोक पर छीन लिया और फरार हो गए। जब युवक ने अपने नंबर पर डायल किया तो लुटेरों ने फोन उठाते हुए फोन वापिस करने के बदले पेटीएम द्वारा पांच हजार रुपये का भुगतान करने को कहा।
लूट का शिकार हुए युवक संजीव ने बताया कि लुटेरों के पास तलवार होने के बावजूद वह अपना मोबाइल लेने के लिए काफी देर उनके पीछे भागा लेकिन वह हाथ नहीं आए। उसने जब अपने मोबाइल पर कॉल किया तो लुटेरों ने बिना किसी डर के फोन उठाया और 5000 रुपयों की मांग की।
यह भी पढ़ें: मोहाली में साइंटिस्ट का मर्डर: पार्किंग को लेकर पड़ोसी ने लात-घूसे मारे, बूढ़े मां-बाप का सहारा था अभिषेक
लुटेरों ने कहा कि वह उन्हें 5000 रु ऑनलाइन भेज दे। वह जिस लोकेशन पर कहेगा, उसका मोबाइल उसे वापस दे जाएंगे। युवक ने बताया कि लुटेरे को उसने मोबाइल पर कहा कि वह कैश पेमेंट देने को तैयार है, लेकिन लुटेरे नहीं माने।