फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: अब डेरा सलाबतपुरा की दीवार पर लिखा गया खालिस्तान, पुलिस की तैनाती के बावजूद हुई वारदात 

Thu, 07 Jul 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एक दीवार पर लिखा गया है कि बेअदबी का बदला लिया जाएगा। जैसे ही डेरा समर्थकों और पुलिस को उक्त घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत काली स्याही पोत कर इसे मिटा दिया।
विज्ञापन
बठिंडा में डेरा सलाबतपुरा में दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव सलाबतपुरा में स्थित डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ब्रांच की दीवार पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने काली स्याही से खालिस्तान के समर्थन में लिख दिया। इसके बाद एसएफजे लिखा गया है।  एसएसपी जे एलेनझेलियन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त डेरे के समीप पहले से ही पंजाब पुलिस कर्मी तैनात हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि डेरा सलाबतपुरा की दीवारों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि डेरे और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस चेक कर रही है। 

पुलिस तैनात होने के बावजूद घटी घटना

सूत्रों ने बताया कि डेरा सलाबतपुरा के पास पहले से ही पंजाब पुलिस के कर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद डेरे की दीवार पर अज्ञात लोग काली स्याही से खालिस्तान लिखने में कामयाब हो गए। डेरे की दीवार पर अलगाववादी नारे लिखने के साथ साथ एक दीवार पर लिखा गया है कि बेअदबी का बदला लिया जाएगा। जैसे ही डेरा समर्थकों और पुलिस को उक्त घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत काली स्याही पोत कर इसे मिटा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें