फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अब राजपुरा में बेअदबी, युवक ने सेवादार की दाढ़ी नोची, महिलाओं को मारे धक्के

Wed, 17 May 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राजपुरा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि सिख विरोधी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पंजाब सरकार खामोश है।
विज्ञापन
अब राजपुरा में हुई बेअदबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार सुबह एक गैर सिख युवक जूते पहनकर नंगे सिर अंदर तक पहुंच गया। सिंह सभा के प्रधान अमरिंदर सिंह कंग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन चल रहा था, इस दौरान युवक अचानक अंदर दाखिल हो गया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नजदीक तक पहुंच गया। वहां सेवा में लगी कुछ महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास तो उसने उन्हें धक्के मारे और आगे बढ़ने लगा। इसके बाद सेवादार की दाढ़ी नोच डाली। अन्य सेवादार उसे पकड़ कर बाहर गेट तक ले गए। गेट से वह फिर वापस आया और बेअदबी का प्रयास किया। इससे संगत भड़क गई। संगत ने उसकी पिटाई कर दी। रात को आरोपी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आरोपी साहिल राजपुरा टाउन का रहने वाला है। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संगत ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी अपना कारोबार करता है और उसने अपनी फर्म भी बना रखी है। डीएसपी सुरिंद्र मोहन ने बताया कि आरोपी साहिल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, साहिल के भाई ने बताया कि साहिल काफी समय से डिप्रेशन में है। उसका इलाज भी चल रहा है।

बेअदबी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार: एसजीपीसी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राजपुरा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि सिख विरोधी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पंजाब सरकार खामोश है। सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। कार्रवाई होना तो दूर, मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं की निंदा तक नहीं की। इन घटनाओं के साजिशकर्ताओं सामने लाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें