फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केस रफा-दफा करने को मांग रहे 10 लाख... पंजाबी सिंगर सिंगा ने लाइव होकर लगाया बड़ा आरोप

Wed, 20 Dec 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

सिंगर सिंगा बोले कि चार माह से इंक्वायरी नहीं लग रही। पिता कभी इस तो कभी उस थाने में चक्कर लगा रहे हैं। सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है। अगस्त माह में कपूरथला-अजनाला में केस दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर सिंगा ने लाइव होकर लगाया बड़ा आरोप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा ने लाइव होकर एक बड़ा आरोप लगाया है। जिसमें सिंगर ने अगस्त माह में थाना सिटी कपूरथला और फिर अजनाला में दर्ज हुए केस को रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे जाने का संगीन आरोप जड़े। सिंगर ने कार में लाइव होकर पैसे न देने पर चलते स्टेज से उठा ले जाने की धमकियां मिलने का भी खुलासा किया है। उधर, एसएसपी कपूरथला ने मामला वेरीफाई करने की बात कही है।

विज्ञापन




सिंगर सिंगा का नया गाना स्टिल अलाइव लांच हुआ था। जिसमें उन पर गन कल्चर को प्रमोट करने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भीमराव युवा फोर्स के प्रधान अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां कपूरथला की शिकायत पर थाना सिटी कपूरथला में उन समेत पांच लोगों पर धारा-294 व 120-बी के तहत केस दर्ज हुआ था।

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंहा निवासी गांव जागनीवाल होशियारपुर पहले भी हथियारों के गानों को प्रमोट कर पंजाब के नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने के लिए उकसा रहा है। अब उसने फिर से अपनी टीम प्रोड्यूसर बिग.के सिंह, डायरेक्टर अमनदीप सिंह, डीओपी वरुण वर्मा उर्फ सोनू गिल व एडिटिंग जतिन अरोड़ा के साथ मिलकर एक नया गीत स्टिल अलाइव लांच किया है।
विज्ञापन


इसमें अभद्रता व अश्लीलता परोसी गई है, जो सपरिवार नहीं देखा जा सकता है। अब सिंगर सिंगा ने लाइव होकर कहा कि उसे अपने वकील से पता चला कि उस पर कपूरथला और फिर अजनाला में 295 के तहत केस दर्ज हुआ है। उसने आरोप जड़ा कि इनको रफा-दफा करने के लिए उससे 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। उसका परिवार बेहद परेशान है।

उसे धमकियां दी जा रही हैं कि उसे चलते स्टेज शो से उठाकर ले जाएंगे। उसने आरोप लगाया कि उनके पिता कभी इस थाने तो कभी उस थाने के चक्कर लगा रहे हैं। चार माह से इन केसों की इंक्वायरी नहीं लग रही है। जिससे वह अपना पक्ष रख सकें। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया, अब वह अपने परिवार की बेकद्री नहीं झेल सकते हैं, इसलिए लाइव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पास तमाम सुबूत मौजूद हैं और यदि उन्हें कुछ हुआ तो उनकी ई-मेल 21 लोगों के नाम है, जो इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कोई गलती की है तो उन्हें सजा दें, लेकिन ऐसे ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।

उसने कहा कि ऐसी झूठी एफआईआर ब्लैकमेल करने के लिए ही दर्ज की जा रही है, जोकि बेहद गंभीर प्रचलन है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से न्याय की गुहार लगाई है। सिंगा की लाइव में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उससे पैसे की डिमांड पुलिस कर रही है या फिर शिकायर्ता, जोकि जांच का विषय है। इस पर एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने कहा कि यह मामला मीडिया के जरिये के उनके संज्ञान में आया है। वह लाइव वीडियो देखकर मामले को वैरीफाई करेंगी। इस मामले में कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें