फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आठ फेक फेसबुक अकाउंट्स पकड़े, फ्रेंडिशप कर बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने जारी की लिस्ट

Sun, 03 Sep 2023 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी नहीं है कि रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, यह आपके साथ धोखा भी हो सकता है। आप किसी जाल में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
पठानकोट पुलिस ने जारी की लड़कियों के नाम वाली फेक आईडी की लिस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवतियों के नाम से चल रहे 8 फेक सोशल मीडिया अकाउंट की पंजाब के पठानकोट पुलिस प्रशासन ने लिस्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि भारत-पाक बॉर्डर से सटे होने के कारण जिला काफी संवेदनशील है। देश के युवाओं को अश्लील वीडियो और कई तरह के ट्रैप में फंसाकर एजेंसियां उन्हें अपने चंगुल में फंसा रहीं हैं।

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर देश के दुश्मन सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी नहीं है कि रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, वह देश की दुश्मन भी हो सकती है। पठानकोट जिले का कई किलोमीटर का एरिया पाकिस्तान की सीमा से लगता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसी चीजों को लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है। फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़कियों की फोटो और नाम लिखकर देश के बच्चों और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। पहले वह चैटिंग के जरिए बात आगे बढ़ाते हैं और बाद में वीडियो कॉल करते हैं। इसके बाद लोगों को पता भी नहीं चलता कि कब उनकी स्क्रीन रिकॉर्ड हो गई और वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


कॉल में दिखने वाली युवती सामने वाले को भी अश्लीलता के लिए उकसाती है। उनके चंगुल में आने के बाद आरोपी रुपयों की मांग करते हैं। बदमानी के डर से कुछ लोग पैसे दे देते हैं और पुलिस से शिकायत नहीं करते। इसी कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ने के साथ आरोपियों के भी हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लोग सतर्क रहें और ऐसे ब्लैकमेलिंग करने वाले से बचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें