ब्लाॅक समिति चुनाव में जीती थी भाभी
उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के मौजूदा प्रधान भी थे। वह कांग्रेस से जुड़े हुए थे और पहले गांव में पंचायत मेंबर भी रह चुके थे।
2025 में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था, जिसमें वीरपाल विजयी रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या करवाई है। मृतक के भाई ने सरपंच पर साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है।
धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां में सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।