फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: घायल अवस्था में घर के बाहर फेंका, गेट खटखटाते हुए कहा- आ लो, अपना शेर पुत्त

Sun, 24 Sep 2023 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां, कपूरथला (पंजाब)

सार

मुख्य आरोपी फरार है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक परिजनों ने संस्कार न करने की चेतावनी दी है। कहा कि इंसाफ न मिला तो थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के कस्बा ढिलवां में कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है। परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी उनका पड़ोसी है और उनके बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा से रंजिश रखता था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हरदीप सिंह दीपा को रात में आरोपियों ने घायल अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया और घर का गेट खटखटाते हुए कहा कि आ लो, अपना शेर पुत्त...और वहां से भाग गए। जब उन्हाेंने घर के बाहर देखा तो दीपा की हालत थी और वह तड़प रहा था। वह उसे तुरंत जालंधर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत बात दिया।
विज्ञापन

थाना ढिलवां के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों नवजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी पत्तू रामूकी और मानव मेहता उर्फ मानव निवासी पत्ती जल्लू की ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी पुलिस की पहुंच से बाहर है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, परिवार इस बात पर अड़ा है कि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी की गिरफ्तारी तक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो वह थाने का घेराव भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें