फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: हेरोइन के साथ पकड़ा गया जिम ट्रेनर, साथी के साथ बाइक पर सप्लाई करने जा रहा था

Sat, 05 Apr 2025 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गिरफ्तार युवकों में से एक बलजिंदर सिंह जिम ट्रेनर होने के साथ-साथ कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी भी है। वहीं लवप्रीत सिंह बठिंडा में पढ़ाई कर रहा है। लवप्रीत सिंह नशे का आदी था और बलजिंदर सिंह के साथ हेरोइन लाकर पीता था और बेचता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा पुलिस ने एक जिम ट्रेनर और उसके साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पंजाब में सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

बठिंडा के थाना सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी भागू रोड टी प्वाइंट पर नाका लगाकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों बलजिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को शक के आधार पर रोककर चेक किया गया तो उनके पास से 16.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों में से एक बलजिंदर सिंह जिम ट्रेनर होने के साथ-साथ कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी भी है। वहीं लवप्रीत सिंह बठिंडा में पढ़ाई कर रहा है। लवप्रीत सिंह नशे का आदी था और बलजिंदर सिंह के साथ हेरोइन लाकर पीता था और बेचता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें