फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ई-रिक्शा चालक की हत्या: घर से बुलाकर ले गया था युवक, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

Tue, 25 Aug 2026 08:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

परिजनों का आरोप है कि हैप्पी संदीप को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद संदीप के साथ मारपीट की गई। जिससे उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गेट हकीमां इलाके के डुपई रोड पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा चालक संदीप सिंह (40) की हत्या कर दी गई। संदीप के सिर और शरीर पर डंडों व तेजधार हथियार से वार किए गए। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि हैप्पी नाम का युवक उनके घर आया था और संदीप को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद संदीप के साथ मारपीट की गई। मनदीप के मुताबिक, हमलावरों ने संदीप के सिर पर डंडों और तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया।

मनदीप ने बताया कि घटना के बाद परिवार को संदीप के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि संदीप को घर से लेकर जाने वाले हैप्पी से पूछताछ की जाए और घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। फुटेज से संदीप को घर से लेकर जाने वालों और हमले में शामिल युवकों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संदीप को गंभीर चोटों के बाद अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संदीप के खिलाफ पहले मारपीट, हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े से जुड़े करीब पांच-छह मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह सोमवार को भी एक मामले में अदालत में पेश होकर लौटा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें