फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: रावी दरिया में डूबे दो दोस्त, शवों की हालत देख चौंक गए परिजन, लगाया ये आरोप  

Sat, 12 Jun 2021 07:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

दोनों दोस्त बुधवार से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन से शवों तक पहुंच पाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को शक के आधार पर राउंडअप किया है। 
 
विज्ञापन
पठानकोट में धरना प्रदर्शन करते गांव गुगरां के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में भारत-पाक सीमा से सटे कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव कीड़ी के पास रावी दरिया में दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों युवक बुधवार दोपहर से लापता थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज करवाई थी। दोनों के शरीर पर घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न होने से नाराज परिवारों समेत पूरे गांव के लोगों ने दीनानगर-नरोट रोड पर धरना लगा दिया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव गुगरां निवासी संजीव कुमार व अजय कुमार गुगरां के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 24 व 25 वर्ष बताई जा रही है। साढ़े 3 घंटे चले धरने के बाद पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को राउंडअप किया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जबकि, परिवार का कहना है कि दोनों युवकों ने ही कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। लिहाजा, पुलिस दोनों को मामले में नामजद करे। फिलहाल एसीपी आदित्य के आश्वासन पर परिवार ने धरना उठा लिया। 

मोबाइल लोकेशन से शवों तक पहुंच पाई पुलिस
मृतक संजीव के पिता ऋषि पाल ने बुधवार को पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। परिवार और पुलिस दोनों युवकों की खोज में लगे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, जो गांव गुगरां और कीड़ी के बीच रावी दरिया के आसपास दर्ज की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो दोनों दोस्तों के शव आपस में 100 मीटर की दूरी पर बरामद हो गए। मृतक संजीव की एड़ी और हाथ पर गहरे घाव थे। जबकि, अजय के शव की पीठ पर घाव दिखाई दे रहे थे। शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिवारों को सौंपे तो उन्होंने रायॅल्टी नाके के पास सड़क पर शव रखकर धरना लगा दिया। 

परिवार की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, उसमें जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य, एएसपी (ग्रामीण)

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें