फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सूटकेस में लाश: प्रेमी ने मारकर फेंका था शव, पहले जलाने का किया था प्रयास; पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

Fri, 13 Feb 2026 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा में लाल सूटकेस में जो लाश मिली थी वह मोगा की युवती मल्लिका की थी। वह बठिंडा में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी। 
विज्ञापन
मल्लिका - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि उसकी प्रेमिका से आठ फरवरी को मामूली कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका मल्लिका की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक प्रिंस मल्लिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुर्खपीर रोड पर रहता था। आरोपी युवक मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करता था। 

किराए के घर में ही युवक एवं युवती में मामूली कहासुनी हुई तो गुस्से में आए युवक ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया। जब शव नहीं जला तो उसने उसे अटैची में बंद करके मलोट रोड पर सुनसान जगह पर फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। 
विज्ञापन




घटना के बाद पुलिस ने जब युवती की पहचान की तो उससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में असानी हुई। वीरवार शाम को ही पुलिस ने मृतका के प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती दोनों ही नशे का सेवन करते थे। हलांकि इस पूरी घटना के बारे में पुलिस के बडे़ अधिकारी ही खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें