फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बटाला में गाली गलौज करने से रोकने पर चलाईं गोलियां, दो भाई घायल

Wed, 27 Jul 2022 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

एक भाई को तीन गोलियां लगीं है। दूसरे पर दातर से हमला किया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़ियां में उपचाराधीन घायल सैमूयल मसीह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में फतेहगढ़ चूड़ियां के स्टेशन रोड पर एक परिवार ने गाली गलौज करने से रोका तो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान दो भाई घायल हुए हैं। एक भाई को तीन गोलियां लगीं और दूसरे पर दातर से हमला किया गया है। गोली लगने से घायल हुए युवक का इलाज अमृतसर में चल रहा है जबकि दूसरा फतेहगढ़ चूड़ियां अस्पताल में भर्ती है। घायलों का पहचान अमैनूयल और सैमूयल निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में दो हमलावरों प्रिंस और रूबी पर हत्या का प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनजीत और परमजीत ने बताया कि मंगलवार देर रात उनके मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवक उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे।

 

समझाने पर उक्त हमलावर युवकों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान उनके जेठ एमैनूयल है की टांग में एक और दो गोलियां पैर पर लगीं। इसके साथ ही दूसरे जेठ सैमूयल को दातर से हमला कर दिया। एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें