फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: लूट से पहले पिस्टल का ट्रायल... गोली चली और उड़ गया भेजा, युवक की मौत के बाद...

Thu, 03 Apr 2025 09:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

तीन दोस्त लूट की प्लानिंग बना रहे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले बंदूक का ट्रायल किया जा रहा था। तभी अचानक पिस्टल से गोली चली और एक युवक को लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खडूर साहिब में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामला हैरान कर देने वाला है। क्योंकि जिस युवक की मौत हुई है वह अपने दोस्तों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। लूट के लिए उन्होंने एक विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल करना था, लेकिन इससे पहले वह बंदूक का ट्रायल कर रहे थे। 
विज्ञापन


तीनों दोस्त लूट की घटना को अंजाम देने से पहले अवैध पिस्टल चलाने का ट्रायल कर रहे थे। तभी गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

खडूर साहिब के समीप गांव रसूलपुर में किराये के घर में रहने वाला युवक अजयबीर सिंह अपने दो दोस्तों जगरूप सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी चौताला के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला था। इसी मकसद के तहत उन्होंने एक अवैध विदेशी पिस्टल खरीदी थी। वीरवार को जगरूप और अर्शदीप अपने दोस्त अजयबीर के घर में सलाह करने के लिए गए। वहां पर दोनों अवैध पिस्टल से हवाई फायर करने लगे। अर्शदीप सिंह का अचानक पैर फिसला और पिस्टल अजयबीर सिंह की ओर मुड़ते ही गोली चल गई। एक गोली अजयबीर सिंह की गर्दन और सिर के बीच लगी। दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी (आइ) अजयराज सिंह ने बताया कि डीएसपी अतुल सोनी, थाना देहाती तरनतारन प्रभारी कश्मीर सिंह पर आधारित पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को वारदात के तीन घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें