फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब-हिमाचल सीमा पर लग्जरी गाड़ी से 2 करोड़ की नकदी बरामद, हिमाचल में चुनाव के चलते लगाया था नाका

Sat, 29 Oct 2022 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के चलते पुलिस ने आरटीओ बेरियर पर नाका लगाया था। गाड़ी में गत्ते की 2 पेटियां मिलीं। जिसमें से 2 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
नोटों की गिनती करते पुलिस, चुनाव आयोग और आयकर विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हिमाचल सीमा पर शनिवार बाद दोपहर पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित आरटीओ बेरियर पर लगाए नाके पर पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की लग्जरी गाड़ी से 2 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। गाड़ी में सवार चालकों के मुताबिक वह चंडीगढ़ से जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। हालांकि, उक्त लोग नकदी संबंधी कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके चलते गाड़ी और नकदी को डमटाल पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सारी नकदी 5सौ और 2 हजार के नोट में है। मशीन के जरिए पुलिस ने वीडियोग्राफी कर नकदी की गिनती की। मौके पर पहुंचे एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर तौकी आरटीओ बेरियर पर नाका लगाया था। पुलिस ने जालंधर साइड से आ रही एक इसूजू कार को रोका।

यह भी पढ़ें : Ludhiana Murder: पोस्टमार्टम में दिखी पति की बेरहमी, डॉक्टर भी दहले... हत्या के पीछे का चेहरा भी बेनकाब
विज्ञापन


जब उसकी डिग्गी की तलाशी ली गई तो उसमें से गत्ते की 2 पेटियां मिलीं। जिसमें से 2 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर नाका लगाया गया था। बताया कि 10 लाख से अधिक की नकदी मिलने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक चंडीगढ़ निवासी है और जम्मू जा रहा था। नकदी संबंधी कोई दस्तावेज वह पेश नहीं कर पाए। एसपी ने बताया कि मामले की सूचना चुनाव आयोग और पुलिस उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। जांच के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें