फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लूकोज और रिफाइंड से नकली दूध बनाते पकड़े

Sun, 27 Oct 2013 09:59 PM IST
अमर उजाला,मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार भीखी के पास गांव खीवा कलां में एक डेयरी पर छापमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान 175 किलो ग्लूकोज, 100 पैकेट खाली घी, एक बैग सूखा दूध, दूध तैयार करने वाली मशीन, तीन लीटर रिफाइंड आयल, दो बड़े व एक छोटा लोहे के ढोल और एक बाल्टी बरामद की गई है।
विज्ञापन


रविवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी जगजीवन सिंह की अगुवाई में छापामारी की गई। इस मामले में पुलिस ने खीवा कलां निवासी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले दस दिन से यह धोखाधड़ी चल रही थी। आरोपी प्रतिदिन सैकड़ों लीटर नकली दूध सप्लाई कर रहा था।

रविवार को उनके पहुंचने से पहले एक कैंटर दूध यहां से निकाला गया था। आरोपी पिछले दो साल से यह डेयरी लगा रहा है और दूध को फैक्टरी में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें