मुक्तसर। डीसी परमजीत सिंह ने बताया कि शहर में 5.2 करोड़ रुपये की लागत से दो नए वाटर-वर्क्स बनकर तैयार हो गए हैं। यह दोनों प्रोजेक्ट बनने से शहर की शत-प्रतिशत आबादी को पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।
बस स्टैंड के पीछे बने मिनी वाटर-वर्क्स में पानी कोटकपूरा रोड के मुख्य वाटर-वर्क्स से साफ होकर आएगा और यहां बनाए भूमिगत टैंक में भंडारण होगा। यहां से यह पानी मलोट रोड, गोनियाना रोड के बाहरी क्षेत्र, मलोट-बठिंडा रोड बाइपास, बरकंदी रोड व साथ लगते मोहल्लों की करीब 23 हजार की आबादी तक पहुंचेगा।
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.2 करोड़ है। इसी तरह टिब्बी साहिब रोड पर भी 4 करोड़ रुपए की लागत से वाटर-वर्क्स बन कर तैयार हो चुका है। यहां 7.5 मिलियन लीटर प्रति दिन की सामर्थ्य वाला रैपिड सैंड फिलटरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। इस वाटर-वर्क्स से लाइनों पार 42 हजार की आबादी को भी पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।