फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के हक में नहीं कांग्रेस : गुलजार

Tue, 24 Sep 2013 10:38 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति विंग के राष्ट्रीय प्रधान और पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री पंजाब गुलजार सिंह रणीके मंगलवार को बटाला के गुरुद्वारे सत्करतारिया में पहुंचे।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में शिअद के अनुसूचित जाति विंग को मजबूत करने के लिए वर्करों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने दलितों को सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

अनुसूचित जातियों और जन जातियों के आरक्षण के अधिकार को सही ढंग से लागू नहीं किया है।
रणीके ने आरोप लगाया कि असल में दलित समाज के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई भी कल्याणकारी स्कीम शुरू नहीं की गई है । कांग्रेस ने तो सिर्फ गरीबाेें को उलझा रखा है।
विज्ञापन


 दलित समाज शिअद का अभिन्न अंग है और दलित समाज के समर्थन से ही प्रदेश में दूसरी बार शिअद की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसमें अमर शहीद भाई जैता जी के पांच एकड़ रकबे में लामिसाल कुर्बानी को समर्पित आनंदपुर साहिब में यादगार और राम तीर्थ में 125 करोड़ की लागत से भगवान वाल्मीकि जी का मंदिर का निर्माण करवाना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जातियों की आबादी के अनुसार कुल वार्षिक योजना में सडूयल क्लास सब प्लान (एससीएसपी) बनाने के लिए आरक्षित राशि रखने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि मंदिर रामतीर्थ का नींव पत्थर 18 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुग्गा, हलका इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल, सुखबीर सिंह वाहला, एडवोकेट अमनजोत सिंह बब्बेहाली, गुरविंदर पाल सिंह गोरा एसजीपीसी सदस्य, लखविंदर सिंह घुमाण, मंगल सिंह, इंद्रजीत जकरीया और गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया ने भी वर्करों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें