अमृतसर। सोमवार देर रात अंबाला की रहने वाली महिला ने श्री हरमंदिर साहिब के साथ सटे एक गेस्ट हाउस में बंद कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
जब तक पुलिस होटल पहुंच पाती, युवती की सांसें थम चुकी थीं। होटल के रजिस्टर में लिखे पते के अनुसार युवती अंबाला शहर के मकान नंबर 22-34 मेन स्ट्रीट गली नंबर एक की की रहने वाली है। उसने अपना नाम आरती मलिक और पति का नाम संदीप मलिक लिखा है। पुलिस होटल के रजिस्टर में लिखे गए फोन नंबर पर बाकी सुराग तलाश रही है।
एसीपी सेंट्रल हरजीत सिंह बराड़ एवं एसएचओ कोतवाली सुरेंद्र मोहन को कमरे से एक बोतल मिली है। पुलिस मान रही है कि इसी बोतल में छुपाकर पेट्रोल लाया था। पुलिस इस तथ्य को भी तलाश रही है कि मामला कहीं अंतरजातीय विवाह का तो नहीं हैं। आग लगाने वाली युवती का पहनावा नवविवाहिता की तरह था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।