फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एमआईजी फ्लैट्स की हालत खस्ता, विरोध में शिवसेना नेता पानी की टंकी पर चढ़ा

Tue, 04 Feb 2025 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

शिवसेना सदस्यों का आरोप है कि इन फ्लैट्स के निर्माण के समय घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। जबकि फ्लैट्स की लिफ्ट भी खराब है और सीवरेज समेत अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। 
 
विज्ञापन
पठानकोट में शिवसेना का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट द्वारा बनवाए गए एमआईजी फ्लैट्स की खस्ता हालत को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के सदस्यों ने प्रधान योगराज शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद मांगें ना माने जाने के रोष स्वरूप गुस्साए प्रधान योगराज शर्मा फ्लैट्स के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। शिवसेना सदस्यों का आरोप है कि इन फ्लैट्स के निर्माण के समय घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। जबकि फ्लैट्स की लिफ्ट भी खराब है और सीवरेज समेत अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इन फ्लैट्स के निर्माण में हुई हेराफेरी की जांच करने के लिए टीम आती है तो टीम को ट्रस्ट अधिकारी जांच करने नहीं देते है। हालांकि इस पूरे वाकये से पठानकोट डीसी भी अवगत है लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा लोगों की समस्या तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय रहते खोखली हो चुके फ्लैट्स और अन्य समस्या तरफ ध्यान ना दिया गया तो भविष्य में किसी भी समय जानी -माली नुकसान हो सकता है। शिवसेना के सदस्यों द्वारा दिए गए धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें